दिल्लीपंजाब

पुलिसवालों ने बंगाल की दो लड़कियों से किया रेप

आम लोगों की रक्षक होने का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस के जवानों ने भक्षक जैसा काम किया है। पुलिसवालों ने पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को उनके कमरे से उठा लिया। दोनों को जबरन एक होटल में ले जाया गया और वहां उनके साथ रेप किया गया।

घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां स्पा सेंटर में काम करती हैं। रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम के एक अन्य शख्स के खिलाफ दोनों ने केस दर्ज कराया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। होमगार्ड के जवान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

किराए के कमरे से उठाकर ले गए होटल
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात दोनों लड़कियों को उनके किराए के कमरे से पुलिसकर्मियों ने उठाया था। पुलिसकर्मी दोनों को पुलिस की जिप्सी में बैठाकर निकले थे। रास्ते में उन्हें एक पाइवेट गाड़ी में बैठाया गया और एक होटल में ले जाया गया। होटल में तीनों ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया।

इस संबंध में रेवाड़ी के डीएसपी मोहम्मद जमाल खान ने कहा है कि हेड कॉन्स्टेबल, होमगार्ड और तीसरे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ने पुलिस की जिप्सी और एक स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया। मामले की जांच की जा रही है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button