INDIA

भारत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के जश्न को आगे बढ़ाएगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इटली की राजधानी रोम में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023’ के उद्घाटन समारोह में भेजे गए.

अपने संदेश में यह बात कही। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की अगुवाई में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस समारोह में मौजूद रहा।

करंदलाजे ने उद्घाटन समारोह के लिए भेजे गए प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुनाया।

मोदी ने कहा कि भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023’ के जश्न को दुनिया भर में ले जाएगा और पौष्टिक अनाजों की खेती एवं उनके सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना की।

उन्होंने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए मोटा अनाज वर्ष के आयोजन का भारत का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए विश्व समुदाय को धन्यवाद भी दिया।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, “मोटे अनाज को उपभोक्ता, उत्पादक एवं जलवायु के लिए अच्छा माना जाता है।

ये पौष्टिक होने के साथ कम पानी वाली सिंचाई से भी उगाए जा सकते हैं।”

इस अवसर पर करंदलाजे ने अपने भाषण में कहा कि एक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है और इसमें मोटे अनाज की भूमिका अहम होगी।

उन्होंने कहा कि मोटा अनाज वर्ष का आयोजन भारत को खाद्य एवं पौष्टिक सुरक्षा की तरफ ले जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button