तत्काल प्रभावगुड़ और देसी घी खाने के फायदे - Gud Aur Desi Ghee...

गुड़ और देसी घी खाने के फायदे – Gud Aur Desi Ghee Khane Ke Fayde In Hindi

गुड़ (Jaggery) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप गुड़ का सेवन देसी घी (Desi Ghee) के साथ करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि गुड़ और देसी घी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, गुड़ और देसी घी का एक साथ सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो वहीं देसी घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गुड़ और देसी घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुड़ और देसी घी खाने के फायदे (Gud Aur Desi Ghee Khane Ke Fayde In Hindi)

गुड़ और देसी घी

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

गुड़ के साथ देसी घी का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ और देसी घी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से कब्ज (Constipation) और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

खून को करता है साफ

गुड़ को एक अच्छा ब्लड डिटॉक्सीफायर (Detoxify) भी कहा जाता है, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को निकालने में मददगार साबित होते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना देसी घी और गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे खून साफ होता है और खून साफ होता है, तो कई बीमारियां भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ और देसी घी दोनों एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

गुड़ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Energy) देने का काम करता है। इसलिए अगर किसी को सुस्ती या कमजोरी महसूस होती है, तो उसे रोजाना गुड़ में देसी घी मिलाकर खाना चाहिए। क्योंकि गुड़ के साथ-साथ देसी घी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

गुड़ और देसी घी का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम होता है, तो वहीं घी में विटामिन के 2 होता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

त्वचा पर आता है निखार

गुड़ और देसी घी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ खून में खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। जिससे स्किन पर ग्लो भी आता है, साथ ही झुर्रियों और पिंपल्स जैसी शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

संबंधित खबरें

प्रमुख खबरें

जरूर पढ़ें

spot_img

वायरल खबरें