बॉलीवुड

साधारण लड़की से ऐसे ‘यूट्यूब सेंसेशन’ बनीं शर्ली सेतिया

सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी रातों रात बदल सकता है। यह कभी पता नहीं होता कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए और आप कब लोगों के पसंदीदा बन जाएं। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से हिट हो गए थे। यही नहीं, कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी हिट हुई हैं। अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं। उन्हीं में से एक हैं शर्ली सेतिया जिन्होंने लोगों के दिलों में अपने लुक्स के साथ साथ गानों से भी दस्तक दी।

युवाओं के दिलों पर राज करती हैं शर्ली सेतिया
शर्ली सेतिया (Shirley Setia) यूट्यूब पर गाने का कवर रिलीज कर प्रसिद्ध हो गई हैं। शर्ली सेतिया संगीत कार्यक्रमों में लाइव प्रस्तुति भी देती हैं। शर्ली बेहद कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। इस साल शर्ली अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म भारत के दमन में 2 जुलाई 1995 को हुआ था।

जन्म के कुछ समय बाद ही शर्ली अपने माता पिता के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं। उसके बाद शर्ली ने वहीं अपनी पढ़ाई पूरी की। बता दें, शर्ली ने न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इंडो-किवी गायक शर्ली के हिंदी में गाए गाने यूट्यूब पर काफी हिट हुए हैं। ‘सनम रे’ गाना उनमें से ही एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button